Posts

स्वर्णभूमि - एक अलग ऩज़र से

Image
रुक जाइये... आगे बढ़ने से पहले इन तस्वीरों को ज़रा गौर से देख लीजिए। अगर आपसे कहा जाए कि ये तस्वीरें थाईलैंड की हैं तो आप एकबारगी यकीन नहीं करेंगे। यकीन करने की कोई वजह भी नहीं , क्योंकि थाईलैंड की जो छवि आपके सामने रखी जाती है उसमें दो ही रंग रहते हैं- भागती-दौड़ती रोशनियों से जगमग और ज़िन्दगी से भरपूर शहर बैंकॉक , और मस्ती के शहर पातया का समुद्र तट और वॉकिंग स्ट्रीट। ट्रेवल एजेंट के पास थाईलैंड का टूर बुक करवाने जाएंगे तो वो जो भी पैकेज देगा उसमें बैंकॉक और पातया ही शामिल होंगे। मानो , थाईलैंड जाने का मतलब सिर्फ यही दो ठिकाने हों। लेकिन असल में थाईलैंड इसके अलावा भी बहुत कुछ है ... एक बहुत प्यारा देश जिसे थोड़ा नज़दीक से और अलग नज़र से देखेंगे तो इसे प्यार करने लगेंगे। घुमक्कड़ी के शौक़ की अगली कड़ी में इस बार मौका कुछ ऐसा बना कि पैरों में लगे चक्के थाईलैंड के कांचनाबुरी में जाकर रुके। एक तो इस जगह का ऐतिहासिक महत्व और दूसरे यहाँ की बेदाग़ कुदरती ख़ूबसूरती.. आकर्षण ही ऐसा था कि खुद को वहाँ जाने से रोकना मुश्किल था। कांचनाबुरी राजधानी बैंकॉक से तकरीबन 120 किलोमीटर पश्चिम में स्थित ए...

उम्मीद शांति की, इंतज़ार नए देश का

Image
अफ्रीकी देश सूडान के दक्षिणी हिस्से में 9 से 15 जनवरी तक चला जनमत संग्रह इस दौर की उन चंद अहम घटनाओं में से एक है जिस पर पूरी दुनिया की उम्मीद एवं इंतजार भरी निगाहें लगी हैं। उम्मीद इस बात की कि जनमत संग्रह के नतीजों के साथ ही वहां पर वर्षों से चल रहे जातीय तनाव का अंत होगा जो वर्ष 1983 से शुरू होकर 2005 में हुए शांति समझौते तक 20 लाख से ज्यादा लोगों के कत्ल की वजह बना , जिसके कारण 40 लाख लोगों को घर - बार छोडऩा पड़ा , और जिस दौरान 20 लाख से ज्यादा लोगों को दासता की बेडिय़ां पहना दी गईं। वहीं इंतजार एक नए देश के जन्म लेने का जिसके सूडान से अलग होकर अस्तित्व में आने की पूरी संभावना है। वैसे , इस जनमत संग्रह से पहले हुए सर्वेक्षणों की बात करें तो साफ है कि 22 साल तक गृहयुद्ध की विभीषिका देख चुके सूडान के दक्षिणी हिस्से के लोग स्वतंत्रता के पक्ष में ही मतदान करने वाले हैं। जनमत संग्रह के प्रति उत्साह का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस देश में ढंग की सडक़ें नहीं हैं और जन - परिवहन के साधन चंद बड़े शहरों तक सीमित हैं , वहां लोग आधा दिन पैदल चलकर या मोटरसाइकिलों पर 50-...

तुम्हारे लिए - 3

1) परबत - सा अडिग होता हूँ मैं दुनिया के सामने मोम - सा गलने लगता हूँ तुम्हारे सामने पड़ते ही ... ये क्या से क्या होता जा रहा हूँ मैं तुमसे प्यार होने के बाद झूठ लगती हैं मुझे औरों की कही हर बात तुम्हारे झूठ को जानते हुए कि झूठ है ये सच मानने को जी करता है ... किस भूलभुलैयाँ में खोता जा रहा हूँ मैं तुमसे प्यार होने के बाद आँखों की खिड़कियों पर पलकों का परदा करते ही उभरने लगते हैं रंग - बिरंगे अक्स तुम्हारे वक़्त - बेवक़्त करता हूँ आँखें बंद और मौका निकाल लेता हूँ तुम्हें अपने सामने लाने का ... हज़ारों रंग के इन्द्रधनुष बोता जा रहा हूँ मैं तुमसे प्यार होने के बाद 2) तुम्हारी कही हर बात बात नहीं गीत थी देर तक गुनगुनाता रहा जिन्हें तुम्हारा लिखा हर शब्द शब्द नहीं रीत था जीने का सलीका मान चला जिन्हें लबों से फूटी हँसी झरने की कल - कल थी जैसे आँखें बंद करके सुनी जिसकी खनखनाहट तुम्हारा वो अचानक छू लेना पारसमणि था मानो पल - पल निखरता गया मैं तुम्हारा वो मुड़कर मुस्करा देना किसी तस्वीर से कम नहीं सहेज लिया जिसे यादों के पन्नों पर तुम्हारे होने का मतलब र...

तुम्हारे लिए - 2

1) मन की भी आँखें होती हैं देख लेती हैं दूर तक पहाड़ों को लाँघ कर कोहरे की चादर के उस पार समंदर भी नहीं रोक पाते मन की नज़र को तुमसे मिला पहली बार लगा , जानता हूँ तुम्हें सदियों से हज़ारों बार देखा तुम्हें झाँकता था जब अपने भीतर तुमसे होती थी मुलाक़ात मन की आँखों ने सहेज कर रखा था तुम्हें अपनी पलकों पर 2) बहुत भटक लिया बर्फ - सी उजली मगर ठंडी मुस्कराहटों के शहर में बहुत बार देखी चहचहाते चेहरों ने मेरी अनमनी - सी खिलखिलाहट और समझ लिया कि शायद बहुत खुश हूँ मैं भी उनकी तरह एक अरसा बीता किसी ने नहीं पढ़ा मेरे चेहरे को नहीं की कोशिश जानने की कि मेरी आँखें भी हँसती हैं कभी ? इस सारे फ़रेब से निकल कर किसी के सामने बेपरदा होना है मुझे अब जी भर के रोना है ... मुझे फिर से तुम्हारे क़रीब होना है 3) बार - बार कहने पर भी नहीं कहती थी तुम कि करती हूँ प्यार तुमसे जब करता था इसरार इस बात का तुम तकती थी अपलक और मुस्करा देती थी , बस ! उस दिन तुम्हारे बालों में फूल लगाते वक़्त काँटे से जब छिल गयी थी उंगली मेरी चाहा था मैंने कि तुम दुपट्टे का सिरा फाड़कर लपेट दो...

तुम्हारे लिए - 1

1) गुनगुनी धूप के जैसा था तुम्हारा आना ... चटकने लगीं मन के तन पर जमी बर्फ की परतें उम्मीदों ने फिर चाहा अँगड़ाई लेना और धूप के परों पर सवार होकर उड़ चली ज़िन्दगी बुझता हुआ इक दिया मानो सूरज होने चला 2) कभी तुमसे कहता था लम्बी उम्र जियोगी तुम बस , तुम्हारे ही बारे में सोच रहा था ऐसा तुम्हें अब नहीं कह पाता घड़ी भर के लिए भी दिमाग़ से ओझल जो नहीं होती तुम .. 3) भीगी आँखें लिए मुस्करा देना मुश्किल हो सकता है किसी के लिए भी ... मुझे लेकिन बहुत कोशिश नहीं करनी होती इसके लिए मैं बस सोच लेता हूँ तुम्हारे बारे में एक बार !!

नई ग़ज़ल

दिल में तेरा ही ग़म है   कितना अच्छा मौसम है   हंसना रोना जो भी है   दुनिया तुमसे हमदम है झूठ कहा कि तेरे हैं   ये कहना भी क्या कम है आंखों आगे मौत खड़ी   फिक्र तेरी ही हर दम है

धरती पर जन्नत है मालदीव

Image
समंदर के गहरे नीले पानी में नीलम की अंगूठियों की तरह छितराए छोटे - छोटे द्वीपों की तस्वीरें जब भी देखता था तो उल्लासभरा सुकून मन में भर जाता था। भारत के दक्षिण में हिंद महासागर में मौजूद छोटे - से देश मालदीव के ये करीब 1100 द्वीप इस धरती को कुदरत के किसी नज़राने से कम नहीं हैं। करोड़ों साल से मूंगे के इकट्ठा होते जाने से बने ये द्वीप जब ऊपर से देखो तो हल्के नीले रंग के नज़र आते हैं और सफेद रेत वाले इनके किनारे समंदर में घुलते हुए लगते हैं। बहुत बार होता कि एक बार - सिर्फ एक बार - इस नज़ारे को अपनी आंखों से देख पाऊं। पर वहां जाना और रहना इतना महंगा कि हर बार मन को मारना पड़ता। मालदीव के किसी रिज़ॉर्ट में रहने का मतलब विलासिता से रू - ब - रू होना है ... कांच की तरह साफ पानी , शांत लहरें , शोर - शराबे से कोसों दूर समुद्र के किनारे आराम से किताब पढऩा या कॉकटेल की चुस्कियां लेना , शानदार सी - फूड , सी - प्लेन की सवारी , ...